फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिल्ली पुलिस ने 15 लाख की 4.168 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Wed, 18 Feb 2026 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारका नई दिल्ली की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी पर मंगलवार शाम को टीम ने डेरापुर थाना की पुलिस के साथ गुरियापुर में छापा मारा। टीम ने मौके से तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ करीब 15 लाख रुपये की 4.168 किलोग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन

एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि मंगलवार शाम को द्वारका नई दिल्ली से एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम डेरापुर थाना क्षेत्र में आई थी। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ रात आठ बजे के करीब स्थानीय टीम के साथ गुरियापुर निवासी बृजमोहन के घर पर छापा मारा। टीम ने यहां से बृजमोहन को गिरफ्तार करने के साथ उसके घर से 4.168 किलोग्राम चरण बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
बताया कि दिल्ली एंटी नारकोटिक्स टीम ने 14 फरवरी को मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के पाल निवासी मयंक को 249 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह गली नंबर चार झनकार रोड, गोयला डेयरी, थाना छावला, नई दिल्ली में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 23 में मामला दर्ज कर पूछताछ की गई थी। पूछताछ में गुरियापुर निवासी बृजमोहन का नाम सामने आया था। गिरफ्तार आरोपी को दिल्ली पुलिस की ओर से संबंधित कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

.................
मंदिर में महंत के पकड़े जाने पर गांव में चर्चा रही तेज
गुरियापुर निवासी बृजमोहन की भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तारी होने पर गांव के लोगों में कई तरह की चर्चाएं रहीं। ग्रामीणों ने बताया कि बृजमोहन गांव के ही सार्वजनिक मंदिर पर रहते थे। ग्रामीण उनको बिरजू बाबा के नाम से बुलाते थे। उनके पास काफी बाहरी लोगों का आना जाना रहता था। मंगलवार को बाबा के चरस के साथ पकड़े जाने पर उनसे मिलने आने वाले बाहरी लोगों पर ग्रामीणों ने मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल होने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें