हरदोई में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर गुरुवार को पाली थाना क्षेत्र में टैंपो की टक्कर से मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनोें फर्रुखाबाद में भांजी के घर में आयोजित अखंड रामायण में शामिल होकर लौट रहे थे।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के समथरी गांव निवासी शिवकरन (45) पुत्र शिशुपाल सिंह की भांजी की ससुराल फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में है। वहां 15 जुलाई को अखंड रामायण पाठ और भोज का आयोजन किया गया था।