यूपी के इटावा जिले में बलरई और भदान स्टेशन के मध्य गुरुवार तड़के लगभग पांच बजे रेल पटरी के चटकने से दिल्ली-हावड़ा रूट एक घंटे प्रभावित रहा। कई ट्रेनों को आउटर पर रोका गया और बाद में कॉशन देकर धीरे-धीरे निकाला गया।
दिल्ली हावड़ा रेल ट्रैक पर भदान रेलवे स्टेशन के पास करीब 5 से 6 इंच का रेल फ्रैक्चर हो गया था। कानपुर से दिल्ली जा रही दर्जनों सुपरफास्ट ट्रेनें जहां की तहां खड़ा कर लिया गया। बाद में विभागीय कार्रवाई के उपरांत दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग अप लाइन पर रेल पटरी टूट जाने के कारण कई एक्सप्रेस हावड़ा नई दिल्ली राजधानी, राजेंद्र नगर पटना नई दिल्ली राजधानी, भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी, मडुअहा-नई दिल्ली आदि गाड़ियों को करीब एक घंटे बाद कॉशन के तहत धीमी गति से गुजारा गया।
यह जसवंतनगर, बलरई ,इटावा रेलवे स्टेशनों पर कई एक्सप्रेस खड़ी रहीं। खबर मिलने के बाद रेलवे के निर्माण विंग के अफसरों के अलावा आरपीएफ पोस्ट के अफसर मौके पर पहुंचेंगे और टूटी रेल पटरी की मरम्मत कर ट्रेनों का आवागमन शुरू करवाया जाएगा।
यातायात निरीक्षक डीएस मीना का कहना है कि पटरी चटकने की जानकारी टूंडला कंट्रोल रूम से मिली थी। इसके बाद रेलवे के यांत्रिक विभाग की टीमें पहुंच गईं। एक घंटे बाद ट्रेनों को कॉशन देकर गुजरना शुरू कर दिया था। देर शाम को रूट प्रभावी रूप से चालू किया गया।