मुंबई की अपेक्षा नजदीक होने के बावजूद इन दिनों दिल्ली का हवाई किराया ज्यादा चल रहा है। दिल्ली का टिकट सामान्य किराये से दोगुने तक में पहुंच गया है। यात्रियों की भीड़ के चलते आगामी तीन दिनों तक यही हाल है।
बता दें मुंबई का सामान्य किराया 3401 है तो दिल्ली का 2575 रुपये निर्धारित किया गया है। अगले चार दिनों के लिए कराई गई टिकटों की बुकिंग में दिल्ली के यात्री ज्यादा हैं। यही वजह है कि दिल्ली के टिकट का दाम भी उसी अनुपात में बढ़ता जा रहा है। नौ जुलाई को तो दिल्ली का टिकट दोगुने से भी ज्यादा में मिल रहा है।
8 जुलाई
दिल्ली : 4661 रुपये
मुंबई : 4310 रुपये
9 जुलाई
दिल्ली : 5185 रुपये
मुंबई : 3964 रुपये
10 जुलाई
दिल्ली : 3401 रुपये
मुंबई : 3364 रुपये
11 जुलाई
दिल्ली : 2455 रुपये
मुंबई : 3312 रुपये