फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच देशों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा कानपुर, डीजीपी ओपी सिंह से चुनाव प्रक्रिया के बारे में ली जानकारी

Sun, 28 Apr 2019 04:19 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव की प्रक्रिया देखने के लिए पांच देशों का प्रतिनिधिमंडल मॉरिशस उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन के नेतृत्व में कानपुर पहुंचा। इसमें मॉरिशस, बांग्लादेश, साउथ कोरिया, फ्रांस और आस्ट्रेलिया के राजदूत शामिल हैं। शनिवार देर शाम डीजीपी ओपी सिंह भी आईजी कैंप कार्यालय पर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उनसे सवाल जवाब किए। आईजी ने एक प्रजेंटेशन दिया।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल ने पूछा कि इतने बड़े लोकतंत्र में चुनाव कैसे सफल होता है? इस पर डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि चुनाव एक बड़ी प्रक्रिया है। इसमें स्थानीय पुलिस, खुफिया विभाग, अर्द्धसैनिक बलों जैसे फोर्सेस लगाए जाते हैं।

आम जनता भी सहयोग करती है। पुलिस प्रशासन की मदद से चुनाव पूरा कराया जाता है। आदर्श आचार संहिता, नामांकन प्रक्रिया, संवेदनशील बूथों केचयन की प्रक्रिया जैसी जानकारी डीजीपी से ली। डीजीपी ने कानपुर में चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी भी ली। कहा, शराब और पैसे बांटने पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें