फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेनों की देरी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

Sun, 11 Jan 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोहरे की वजह से अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ऐसे में रात में आने वाली ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों को भारी पड़ रहा है। दिल्ली हावड़ा लाइन रेल रूट पर स्थित झींझक स्टेशन पर रात दो बजकर 19 मिनट पर आने वाली रीवा एक्सप्रेस शुक्रवार को कानपुर की तरफ जाने के लिए चार घंटे 20 मिनट की देरी से चलकर सुबह छह बजकर 39 मिनट पर स्टेशन पहुंची। ट्रेन से दैनिक यात्रा करने के अलावा लंबी दूरी के यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शाहपुर निवासी अनुज ने बताया कि रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज जाने के लिए रात में ही आ गए हैं लेकिन ट्रेन चार घंटे की देरी से चलने की जानकारी होने पर पूरी रात प्लेटफार्म पर ही काटनी पड़ी है। वहीं रीवा एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे भोला नगर निवासी अभिषेक ने बताया कि फतेहपुर जाने के लिए टिकट लेकर ट्रेन का इंतजार करते रहे। देरी होने पर निजी साधन से सफर करना पड़ा।
कानपुर की तरफ जाने वाली लालगढ़ एक्सप्रेस रात 12 बजकर 29 मिनट से एक घंटे 10 मिनट की देरी से रात एक बजकर 39 मिनट पर स्टेशन पहुंची। सूबेदारगंज एक्सप्रेस रात एक बजकर 48 मिनट से एक घंटे 50 मिनट की देरी से रात तीन बजकर 48 मिनट पर आई। वहीं ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह चार बजकर तीन मिनट से एक घंटे 15 मिनट की देरी से चलकर सुबह पांच बजकर 18 मिनट पर पहुंची। वहीं गोमती एक्सप्रेस शाम छह बजकर नौ मिनट से दो घंटे 10 मिनट की देरी से देर शाम आठ बजकर 19 मिनट पर आई।
विज्ञापन

इसी तरह दिल्ली की तरफ जाने वाली कानपुर-इटावा मेमू सुबह आठ बजकर एक मिनट से एक घंटे की देरी से सुबह नौ बजकर एक मिनट पर पहुंची। जबकि महानंदा एक्सप्रेस दोपहर दो बजकर दो मिनट से एक घंटे दस मिनट की देरी से दोपहर तीन बजकर बारह मिनट पर स्टेशन पहुंची। फफूंद स्टेशन के टीआई आलोक दुबे ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम साफ होते ही समय में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें