फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सांसद संग महिला का फोटो वायरल करने में पुत्र ने लिखाई प्राथमिकी

Sun, 11 Jan 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सांसद मुकेश राजपूत के साथ महिला का फोटो वायरल करने के मामले में पुत्र ने कादरीगेट थाने में प्राथमिकी लिखाई है। कहा कि इसमें चार मोबाइल नंबरों का प्रयोग किया गया है। यह करतूत करीब 11 माह से चल रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहा निवासी सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र अमित राजपूत ने अज्ञात व्यक्ति पर प्राथमिकी लिखाई। कहा कि कोई व्यक्ति 11 माह से उनकी पत्नी के नाम का प्रयोग कर चार मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। यही नहीं कुछ से वही व्यक्ति उनके पिता सांसद मुकेश राजपूत का फोटो किसी महिला के साथ लगाकर वायरल कर रहा है।
बताया कि यह मैसेज अमित की पत्नी व परिवार के भाई सदन वर्मा के पास भेजे गए। पुलिस ने धारा 356(3) व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी का आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले की सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें