फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः गेस्ट हाउस में मिली देहरादून के युवक की लाश, अबतक जांच में हुआ ये खुलासा

Wed, 02 Jan 2019 11:11 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में कन्नौज जिले के एक गेस्ट हाउस में देहरादून के युवक की लाश मिली। गेस्ट हाउस के संचालक की सूचना पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच में पता चला कि मृतक का बैग और मोबाइल मंगलवार को चोरी हो गया था। 

विज्ञापन

उत्तराखंड के देहरादून जिले के मतरासपति विधौली निवासी मनोज कुमार (32) पुत्र कृपाल सिंह 31 दिसंबर को किसी काम से शहर आया था। मंगलवार शाम सरायमीरा बस स्टाप के पीछे एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया और खाना खाने के बाद सो गया। शाम करीब चार बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर गेस्ट हाउस संचालक को शक हुआ। इसके बाद उसने खिड़की से झांक कर देखा तो मनोज बेड पर मृत पड़ा था। संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इस पर सरायमीरा चौकी प्रभारी विनीत उपाध्याय मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। आधार कार्ड से मृतक की पहचान की गई। जेब में मिले कागजातों में लिखे मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर परिजनों को सूचना दी। उपनिरीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि मृतक किसी काम से शहर में आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें