फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ेगी

Mon, 08 Feb 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विश्वविद्यालय, राजकीय और अनुदानित डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु अब 65 साल होगी। इस पर वित्त एवं कार्मिक विभाग ने मुहर लगा दी है। जल्द ही शासनादेश जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन


अभी सेवानिवृत्ति की आयु 62 साल है। इसी सिलसिले में रविवार को डीबीएस कॉलेज में यूपी के अलग-अलग जिलों के 17 प्रिंसिपलों ने मीटिंग भी की। साथ ही कहा कि सेवानिवृत्ति आयु बढ़ने का लाभ स्टूडेेंटों को मिलेगा। शिक्षकों का संकट नहीं गहरा सकेगा। 

उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से नियुक्ति पाने वाले प्रिंसिपलों ने रविवार को डीबीएस कॉलेज में मीटिंग की। सबने कानपुर सहित यूपी के 156 डिग्री कॉलेजों के प्रिंसिपल को प्रोफेसर बनाए जाने पर खुशी जताई। इसी दौरान शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन


इस पर डीबीएस के प्रिंसिपल प्रो. अशोक श्रीवास्तव, अर्मापुर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. जीएल श्रीवास्तव और डीजी कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. मीता जमाल ने कहा कि शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की औपचारिकता शासन ने पूरी कर ली है। वित्त एवं कार्मिक मंत्रालय की हरी झंडी भी मिल चुकी है। जल्द ही सर्कुलर जारी किया जा सकता है।

प्रिंसिपलों ने कक्षा में उपस्थिति बढ़ाने का मामला भी उठाया और कहा कि अनुदानित कॉलेजों में स्टूडेंटों की उपस्थिति कम है। सत्र 2016-17 से इसे बढ़ाया जाएगा। 75 फीसदी से कम उपस्थिति वालों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर मेरट के प्रो. एनपी सिंह, बरेली के प्रो. राजेंद्र सिंह, लखीमपुर खीरी के प्रंो. आरके सिंह और आगरा के प्रो. मनोज रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें