फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुरुस्त होगी मरहमताबाद हवाई पट्टी की खामियां, तैयारी

Thu, 09 Apr 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मैथा तहसील के मरहमताबाद में कई जगह क्षतिग्रस्त हवाई पट्टी दुरुस्त की जाएगी। चार साल पहले बाढ़ का पानी निकालने के लिए तोड़ी गई बाउंड्रीवॉल बनेगी। हवाई पट्टी की एप्रोच रोड भी चकाचक होगी। शासन ने 1.59 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मई में काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मरहमताबाद में वर्ष 2017 में 311 करोड़ से हवाई पट्टी बनाई गई थी। 26 अप्रैल 2022 को नागरिक उड्डयन विभाग लखनऊ की टीम ने विमान उतारकर ट्रायल किया था। इधर 16 नवंबर 2024 को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेंद्र मौर्य दो एयरक्राप्ट लेकर हवाई पट्टी पर उतरे थे। तब हवाई पट्टी को लीज पर लिए जाने की चर्चा हुई थी, हालांकि फाइल ठंड़े बस्ते में चली गईं। इधर देखरेख के अभाव में कई जगह हवाई पट्टी खराब हो गई है।
चार साल पहले बाढ़ आने पर गांवों में जलभराव हो गया तो लोगों ने पानी निकालने के लिए हवाई पट्टी की बाउंड्रीवाल दीवार तोड़ दी थी। तब से यह इसी तरह है। उड्डन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण में खामियां दुरुस्त करने की जरूरत बताई थी। इसके बाद करीब चार माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने मरम्मतीकरण कार्य की डीपीआर शासन को भेजी थी। इसकी मंजूरी मिल गई है। माना जा रहा है कि क्षतिग्रस्त हवाई पट्टी व अन्य खामियां दुरुस्त होने पर यहां प्रशिक्षण विमानों की लैंडिंग शुरू कराई जाएगी। हालांकि अभी कोई अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार चयन की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

..................
वर्जन.................
मरहमताबाद की हवाई पट्टी दुरुस्त करने में 84.50 लाख रुपये खर्च होंगे। बाउंड्रीवाल व हवाई पट्टी की एप्रोच रोड की खामियां 74.50 लाख से दुरुस्त की जाएगी। ठेकेदार चयन इसी माह हो जाएगा। मई में काम शुरू होने की उम्मीद है। - राकेश राय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड -1
..................

तीन किलोमीटर लंबी है हवाई पट्टी
मरहमताबाद में हवाई पट्टी तीन किलोमीटर लंबी है। इसकी चौड़ाई साढ़े तीन सौ मीटर है। वर्ष 2015 में हवाई पट्टी बनाने का काम शुरू हुआ था। वर्ष 2017 में काम पूरा करा लिया गया। वर्ष 2018 में नागरिक उड्डयन विभाग की टीम ने हवाई पट्टी का स्थलीय निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें