फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak murder case: आशनाई में हुई थी दीपक की हत्या, खाली प्लॉट में मिला था शव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Tue, 17 Jan 2023 10:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पनकी थाना क्षेत्र में 14 जनवरी को ईंट से सिर कूंचकर दीपक की हत्या हुई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की गई थी। मामले में पुलिस ने दो लोगों का उठाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी के गंगागंज  निवासी दीपक उर्फ पप्पू (25) की हत्या आशनाई में हुई थी। हत्यारों ने पहले उसे शराब पिलाई इसके बाद उसके सिर में ताबड़तोड़ ईंट से प्रहार को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आज मामले का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन

पनकी गंगागंज भाग-दो निवासी रामसिंह का मझला बेटा दीपक पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार सुबह उसका शव घर से 200 मीटर स्थित एक खाली प्लॉट में मिला था। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की थी।
महिला के परिजनों ने दीपक को बुलाया था
पुलिस सूत्रों के अनुसार दीपक का इलाके की रहने वाली एक महिला से प्रेम संबंध थे। जिसकी जानकारी उसके घर वालों को चल गई थी। इसके बाद से महिला के परिजन उसे रास्ते से हटाने की योजना बना लिए। बीते 13 जनवरी की रात महिला के परिजनों ने उसके दोस्त की मदद से उसे कॉल कर शराब पीने के लिए बुलाया।

विज्ञापन

अवैध संबंधों में हुई थी हत्या
यहां खाली प्लॉट में बैठकर तीनों ने शराब पी। इसके बाद महिला से संबंध को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर नशे में धुत महिला के परिजनों ने उसके सिर में ताबड़तोड़ ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सर्विलांस को पूछताछ के जरिए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। दोनों ने अवैध संबंध के शक में हत्या की बात कबूल की है।
विज्ञापन

कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आशनाई और शराब के नशे में हत्या की बात सामने आई। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।  -आनंद प्रकाश, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें