फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में चल रही सेंट्रल जोन अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को दूसरे दिन 10 मुकाबले हुए। आईआईटी कानपुर और सीएसजेएमयू परिसर के मैदान पर खेले गए 10 मुकाबलों में टीमों ने तालमेल, आक्रामक खेल और दमदार रक्षापंक्ति का प्रदर्शन किया। दिन के सबसे रोमांचक मुकाबले में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को 8-7 से हराकर जीत हासिल की। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय ने एकतरफा मुकाबले में 7-0 से शानदार विजय दर्ज की।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर के खेल मैदान पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल ने विक्रांत विश्वविद्यालय को 2-1 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय पर 7-0 से बड़ी जीत दर्ज की। तीसरे मैच में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीच हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया जिसमें डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 8-7 से बाजी मारी।
इसी मैदान पर चौथे मुकाबले में जागरण लेकसिटी विश्वविद्यालय ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय को कड़े मुकाबले में 1-0 से हराया। पांचवें मुकाबले में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा और नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय की टीमें निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में आगरा विश्वविद्यालय ने 7-6 से जीत हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया। सीएसजेएमयू परिसर के मैदान पर छठवें मैच में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन को 5-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सातवें मैच में लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के खिलाफ 1-0 से मुकाबला जीता। आठवें मुकाबले में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर ने रेनेसां विश्वविद्यालय इंदौर को 3-0 से शिकस्त दी। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को बेनेट विश्वविद्यालय की टीम के निर्धारित समय तक मैदान पर नहीं पहुंचने के कारण वॉकओवर मिला। मांडसौर विश्वविद्यालय और सेज विश्वविद्यालय की टीमें भी अपने निर्धारित मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं पहुंचीं जिसके चलते मैच नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें