फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जमीन वापसी के लिए आरपार की लड़ाई का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मंधना क्षेत्र के आठ गांवों के किसानों ने रविवार को पंचायत की। उन्होंने जमीन वापसी के लिए यूपीसीडा के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के जिला संयोजक सूर्य प्रकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि तथ्यों को छिपाकर शासन को गुमराह किया गया। 1994 के भूमि अधिग्रहण कानून का दुरुपयोग कर जमीनें अधिग्रहीत की गईं। शासन को गलत आंकड़े भी दिए गए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों की जमीनें भी बिना कानूनी प्रक्रिया के ले ली गईं। वर्ष 2011 में किसानों से जमीन वापसी का लिखित समझौता हुआ था। यूपीसीडा के निदेशक मंडल की 275वीं बैठक में इसे मंजूरी मिली थी लेकिन यह समझौता अब तक लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कहा कि वर्ष 2014 में उन्नाव के किसानों से समझौते के दौरान मंधना के किसानों को समान लाभ देने का आश्वासन मिला था। इसके बावजूद किसानों को उनका हक नहीं मिला। पंचायत में निर्णय लिया गया कि किसान प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर जमीन वापस देने की मांग उठाएंगे। पंचायत में श्रीकांत शुक्ल, रामजी पांडेय, ओम मिश्रा, गोपाल शुक्ला, गीता मिश्रा, लक्ष्मी पांडेय, सुनीता, अखिलेश पांडेय, देवानंद और डॉ. राजेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें