फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से छात्र की मौत, कई गांवों में दहशत

Sat, 08 Apr 2017 06:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
छत पर घरवालों के साथ सो रहे छात्र को जंगली जानवर ने बेरहमी से मार डाला।इस  जंगली जानवर का खौफ इस कदर हावी है कि लोग झुण्ड बनाकर अपने घर से बाहर निकल रहे हैं। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात मेरापुर क्षेत्र के एक गांव में इंटर के छात्र को जंगली जानवर ने अपना शिकार बनाया। जानवर के हमले से छात्र की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी।  थाना मेरापुर खेत्र के ग्राम ढर्रा शादीनगर निवासी मूलचन्द्र राजपूत का पुत्र विकास अपनी छत पर परिजनों के साथ सो रहा था। गांव के बाहर बने मकान में दरवाजे की व्यवस्था न होने से जंगली जानवर छत के ऊपर चढ़ गया। जानवर ने विकास की गर्दन पकड़कर बाउन्ड्रीवॉल में झटके से मार दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं। वहीं बाउंड्रीवॉल भी टूट गयी थी। विकास के परिजनों ने तत्काल 100 डायल पर फोन किया। लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद विकास को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। विकास की मां प्रभादेवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं विकास के परिजनों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से उनके पुत्र की जान गयी है। यदि इसी तरह प्रशासन लापरवाही बरतता रहा तो जंगली जानवर फिर किसी पर हमला कर सकता है। कई गांवों में दहशत व्याप्त है। लोगों का यह भी कहना है कि जंगली जानवर चीता भी हो सकता है।  फिलहाल अभी तक जानवर को पकड़ने के लिए कोई विशेष अभियान नहीं चलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें