फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कन्नौज में आयोग की परीक्षा देकर लौट रहे युवक की मौत, ट्रक और बस के बीच फंस गई थी बाइक

Wed, 28 Oct 2020 11:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा देकर लौट रहे एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह  ट्रक और बस के बीच में फंस गया था। हादसा बुधवार की रात कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर गल्ला मंडी के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कानपुर की ओर से आ रही बाइक के पीछे ट्रक चल रहा था।
विज्ञापन


सामने दिल्ली से कानपुर जा रही रोडवेज की बस आ गई। चेहरे पर लाइट पड़ने से बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। इस बीच ट्रक से बाइक में बाइक में पीछे से टक्कर हुई और बाइक सवार बस के नीचे आ गया। हेलमेट पहने था लेकिन शरीर कुचल जाने से मौत हो गई।

ट्रक ड्राइवर वाहन समेत भाग निकला। बस ड्राइवर और कंडक्टर भी बस छोड़कर भाग गए। सवारियां भी उतर कर चली गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बस के नीचे से हटा कर मच्र्युरी भिजवाया। उसके पास से मिले बैग से मिले दस्तावेज़ से उसकी पहचान फर्रुखाबाद के श्याम नगर निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उसके बैग से बुधवार को हुई कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा का प्रवेश पत्र मिला है, जिसमें परीक्षा केंद्र कानपुर के महाराजपुर का नाम है। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम के पांच बजे का समय लिखा है। सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी ने बताया के युवक परीक्षा देकर घर लौट रहा होगा, इसी बीच यहां यह हादसा हो गया। पुलिस ने परिजनों को मोबाइल से जानकारी दे दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें