सीएम योगी आदित्यानाथ। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अक्टूबर को चित्रकूट पहुंचेगे। सुबह 11बजकर 45 मिनट पर मुख्यमंत्री वाल्मीकि आश्रम लालापुर पहुंचेंगे। यहां महर्षि वाल्मीकि के पूजन के बाद पर्यटन और विकास के चल रहे कार्यो का अवलोकन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी करीब 3 बजकर 10 मिनट तक चित्रकूट के लालापुर में रहेंगे। जिला प्रशासन सीएम योगी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा है। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कार्यक्रम की पुष्टि की है।