फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: प्रधान पद के दावेदार के यहां शराब पार्टी में मारपीट, युवक की मौत

Wed, 07 Apr 2021 01:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र में प्रधान पद के दावेदार के घर शराब पार्टी में मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिहार राज्य के मुंगेर निवासी 35 वर्षीय रंजीत पुत्र धनेश्वर पिछले कई वर्षों से माखी थाना क्षेत्र के जिंदाखेड़ा में रह रहा था। बुधवार सुबह युवक के घायल हालत में मिलने पर ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रधान पद के दावेदार ने घर पर फाग का आयोजन कराया था। जिसमें शराब पार्टी हुई। किसी बात को लेकर रंजीत से मारपीट हो गई। जिसमें वह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें