यूपी के इटावा जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना की रोकथाम के लिए तमाम उपाय करने के साथ ही गाइड लाइन जारी की जा रही हैं। इसके उलट इटावा रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की कोरोना जांच के बाद एंटीजन किट को सार्वजनिक स्थल पर जलाए जाने का मामला सामने आया है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसर जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बॉयोकेमिकल वेस्ट नष्ट करने का जिम्मा एक निजी कंपनी को दिया गया है।