फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DJ पर डांस कर रहे किशोर की मौत: नाचते-नाचते अचानक बेहोश होकर गिरा, हृदय गति रुकने से मरने की आशंका

Wed, 22 Feb 2023 08:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शादी में डीजे पर डांस करते समय एक युवक अचते होकर गिर गया। उसके परिजन उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक गोलू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चचेरे भाई की शादी के दौरान डीजे पर डांस कर रहा किशोर अचानक बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन में परिजन किशोर को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

वहीं, मौत की खबर सुन घर में खुशी की जगह मातम में छा गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरिया निवासी किसान शिवकरन कुशवाहा के पुत्र बोबी कुशवाहा की बारात 22 फरवरी को जानी थी। मंगलवार को मंडप का खाना था। जिसमें डीजे की धुन पर परिजन डांस कर रहे थे।
इसी दौरान सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज का कक्षा 10वीं का 16 वर्षीय छात्र गोलू कुशवाहा डांस करने लगा। डांस करने के दौरान गोलू अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसके गिरने से शादी वाले घर में अफरातफरी मच गई। लोग उसे तुरंत माधौगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर के पिता अरविंद कुशवाहा गुजरात में पानी पूरी का धंधा करते हैं। मां वंदना का रो-रोकर बुरा हाल है। गोलू मां-बाप की अकेली संतान थी। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि उसकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें