फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दूल्हे के बहनोई की मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां

Thu, 18 Apr 2019 12:17 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गमगीन बैठा दूल्हा व परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर झबैया गांव में मंगलवार तड़के शादी समारोह के दौरान जनरेटर के खुले तार से करंट की चपेट में आकर दूल्हे के बहनोई की मौत हो गई। बिना भांवरें कराए दुल्हन को विदा कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गजनेर की सीमा से लगे अकबरपुर झवैया गांव के रामबालक ने अपनी बेटी आरती की शादी बिठूर मंधना के परगही गांव निवासी रामबाबू के बेटे राहुल संग तय की थी। मंगलवार शाम बरात आई। बरातियों का स्वागत व द्वारचार की रस्में हुईं। तड़के करीब साढ़े तीन बजे चढ़ावे की रस्म हो रही थी। वहां दूल्हे का बहनोई फतेहाबाद, हरियाणा निवासी पकंज (22) भी कुर्सी पर बैठा था वह जैसे ही खड़ा हुआ, वहां पास से निकले जनरेटर के खुले तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलस कर गिर गया, इससे वहां हड़कंप मच गया।

दूल्हा समेत अन्य परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचे। वहां डा. श्रीप्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बद गईं। भांवरें व कलेवा आदि की रस्में नहीं हो सकीं। दुल्हन की मां सोमवती ने बताया कि टेंट वाले की लापरवाही से घटना हुई। जनैपुर चौकी इंचार्च अकबरपुर अली ने बताया कि जिला अस्पताल की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें