फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बनकर गिरी बिजली और तेज आंधी ने 6 लोगों की सांसें छीनीं

Thu, 10 May 2018 11:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कई जगहों पर गिरे ओले, टूटा पड़ा टीन शेड
बुधवार शाम से खराब हुआ मौसम रात में भयंकर हो गया। तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। सेंट्रल यूपी के तमाम जिले इससे प्रभावित देखे गए। आंधी से गिरे पेड़ और खंभे से पांच लोगों की जान चली गई। वहीं बिजली गिरने से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
यहां पढ़िए किस जिले में क्या हुआ....


 
विज्ञापन

2 of 6
आंधी से टूटा पड़ा टीन शेड
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में बुधवार देर शाम फिर आंधी-पानी आने से इटावा में बिजली का खंभा गिरने से जहां एक किसान की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। कानपुर शहर में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हुई।
 
विज्ञापन

3 of 6
बारिश
इटावा में बुधवार देर शाम फिर आंधी-पानी शुरू हो गई। यहां बिजली का खंभा गिरने से किसान की मौत हो गई। आंधी की तेज रफ्तार के आगे दोपहिया वाहनों का टिकना मुश्किल हो रहा था। जिलेभर में सैकड़ों की संख्या में पेड़ धराशायी हो गए। घरों से टिन-टप्पर उड़ गए। खेतों में रखी गेहूं की फसल उड़ गई। भरथना और मनियामऊं में बारिश के साथ ओलों ने भी कहर बरपाया। कन्नौज में भी देर शाम आई आंधी-पानी से लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। आंधी शुरू होते ही बिजली काट दी गई। दुकानों के बाहर रखे टट्टर और तिरपाल उड़ गए।
 

4 of 6
खेतों में पड़ा भूंसा भरता किसान
वहीं औरैया के बीहड़ी क्षेत्र से देर शाम उठी आंधी ने एक बार फिर तबाही मचाई। मुरादगंज, फफूंद और, अछल्दा मेें बारिश के साथ ओले भी गिरे, लोगों के मकानों और खोखे में रखे टीन-टप्पर हवा में उड़ गए। बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी से बिजली का खंभा गिरने से एक घायल हो गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
देर रात हुई बारिश
हरदोई में भी धूल भरी आंधी चलने और बूंदाबांदी से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 22 किमी की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली। आंधी चलने से कई चौराहों की होर्डिंग आदि भी गिर गईं। फर्रुखाबाद में भी तेज हवाओं साथ बूंदाबांदी हुई। कई जगह फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीण इलाकों में पेड़ की डाले टकराने से कई जगह तार टूट गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टूटा पड़ा टीन शेड
इटावा के जसवंत नगर में पेड़ गिरने से जगसौरा निवासी रतन सिंह (63) की मौत हो गई। उर्मिला देवी (40) बिजली का पोल गिरने से, अकील अहमद (55) बाजार की गुंबद गिरने से, जसवंत नगर निवासी ओमप्रकाश (45) की टीन शेड गिरने से मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें