फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनकर आई आंधीः आग लगने से 39 घर जले, पेड़ और दीवार गिरने से दो की मौत, दो घायल

Sun, 31 Mar 2019 09:20 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में शनिवार देर रात आई आंधी से दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो चचेरे भाई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुरवा निवासी सुरेश (50) पुत्र प्रभु शनिवार रात पक्की दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। इसी बीच तेज आंधी से छप्पर व दीवार गिर गईं, जिसके नीचे सुरेश दब गए। जब तक परिजनों ने बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सुरेश के भाई नन्हेलाल ने बताया कि भाई खेतीबाड़ी करते थे।

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव मगरहा निवासी सुनीता देवी (35) पत्नी कमलेश रात में आंधी आने पर जानवर खोलने घर से बाहर जा रही थी। इसी बीच घर के बाहर लगा पेड़ उनके ऊपर गिर गया। इससे पहले कि परिजन पेड़ के नीचे से सुनीता को निकालते उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरबटापुर निवासी मनीष (18) पुत्र अयोद्धी और उनके चचेरा भाई धीरज (22) पुत्र नन्हें घर में पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। रात में आई आंधी से दीवार और छप्पर गिरने से दोनों दब गए। जिला अस्पताल में दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 


मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंटिया और बांसा के मजरा सथरा में शनिवार रात आग लगने से 39 घर जल गए। बंद घर में अज्ञात कारण से लगी ने आंधी में विकराल रूप ले लिया। कन्नौज और बिलग्राम से आई फायर ब्रिगेड ने रविवार सुबह पांच बजे अंटिया में लगी आग बुझाई। वहीं सथरा में ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें