एक कूलर कैसै किसी के लिए काल बन सकता है, ये घटना आपको जरूर बतला देगी। साथ ही हर किसी को ये सबक भी सिखा देगी कि हमेशा अलर्ट रहने में ही भलाई है। जरा सी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है। यहां कुछ ऐसा ही हुआ।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में एक किराना दुकानदार का खुद का कूलर उसके लिए मौत का शिकंजा बन गया। जब वह अपने कूलर को चालू करने गया, स्वीच छूते उसे मौत ने अपने चंगुल में फंसा लिया। वह तब तक छटपाटाता रहा जब तक उसने दम नहीं तौड़ दिया। घंटों तक किसी को कुछ पता नहीं चला कि दुकानदार के साथ क्या हुआ है।
दरअसल, बारिश के दिनों में कूलर में करंट उतर आया था जिसके सम्पर्क में आने से दुकानदार की मौत हो गई थी। इसकी खबर तब लगी जब दुकान पर ग्राहक सामान खरीदने आए। उन्होंने दुकानदार को मृत पाया। इसके बाद वहां शौर मच गया। फिर दुकानदार की मौत की सूचना पुलिस और उनके परिजनों को दी गई। दुकानदार कस्बे के जुगियाना मोहल्ला का ही रहने वाला था।