फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्योंदा शिवपुरी धाम के महंत ब्रह्मलीन

विज्ञापन
ब्रम्हलीन संत शरण जी महाराज का फाइल फोटो - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। सरवनखेड़ा ब्लॉक के अहमदपुर स्योंदा गांव स्थित शिवपुरी धाम के महंत संतशरण जी महाराज मंगलवार को ब्रह्मलीन हो गए। वह कई दिन से बीमार थे। आश्रम में महंत की समाधि बनाई जाएगी।
विज्ञापन

रनियां से दो किलोमीटर दूर अहमदपुर स्योंदा गांव में शिवपुरी धाम मंदिर है। शिवरात्रि में मंदिर में विशाल मेला व भागवत कथा होती है। कार्यक्रम मंदिर के महंत संतशरण जी महाराज की देखरेख में होते थे। मंदिर के पुजारी राजन शुक्ला ने बताया कि कई दिनों से महंत संतशरण जी महाराज बीमार थे। वह 105 वर्ष के थे।
वह 42 वर्षो से मंदिर के महंत थे। महंत के ब्रह्मलीन होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग अंतिम दर्शन को पहुंच गए। ब्रह्मलीन महंत की अंत्येष्टि नहीं कराई जाएगी। उनकी इच्छा के अनुरूप आश्रम में उनकी समाधि बनाई जाएगी। इस दौरान राकेश शुक्ला, नारायण तिवारी, बाबू जी गुप्ता, राकेश शर्मा, रमेश तिवारी, राजू तिवारी, राम चरन त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें