फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मूकबधिर महिला चौथी मंजिल से गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जूही में गृह प्रवेश पर मायके आई मूक बधिर महिला शनिवार रात चार मंजिला मकान की छत से गिर गई। हैलट में रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जूही ओ-ब्लॉक निवासी मोनी यादव (31) की शादी चौबेपुर के मिघनीपुरवा के राजा यादव से हुई थी। दोनों लोग मूक बधिर हैं। उनकी एक सात वर्षीय बेटी सृष्टि भी है। महिला के भाई रामकुमार ने बताया कि नौ मार्च को मकान का गृह प्रवेश था। उसी में शामिल होने के लिए बहन घर आई थी। शुक्रवार सुबह बहनोई भी घर आ गया था। होली के चलते इन लोगों को रोक लिया गया था। शनिवार रात मोनी खाना खाने के बाद अपने कमरे में साेने चली गई।
विज्ञापन

देर रात करीब ढाई बजे चार मंजिला मकान की छत से अचानक नीचे आ गिरी। शोर सुनकर सभी लोग भागे और हैलट में भर्ती कराया। यहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। जूही थाना प्रभारी मनाेज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें