फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ओवरब्रिज पर जानलेवा गड्ढे, सभासदों ने जताई नाराजगी

Sat, 28 Feb 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। नगर के रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क में हुए बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर समस्या बन गए हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद मरम्मत न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की और शीघ्र सड़क निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन

सिकंदरा-रसूलाबाद राजमार्ग पर स्थित झींझक रेलवे ओवरब्रिज को बने करीब दो बर्ष हुए है। प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता है। अत्यधिक दबाव के कारण पुल की सड़क कई स्थानों पर धंस गई है और गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन सवार आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों द्वारा समस्या की अनदेखी की जा रही है। शुक्रवार को झींझक नगर पालिका के सभासद प्रदीप शर्मा, रोहित गुप्ता, कन्हैया पोरवाल, सरोज यादव सहित अन्य स्थानीय लोग पुल पर पहुंच और मानक विहीन कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर विरोध जताया। उनका कहना है ओवरब्रिज की सड़क में बड़े- बड़े गड्ढे हो गए हैं। रात में गड्ढे दिखाई न देने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जेई दिनेश चंद्र ने बताया कि ओवरब्रिज की धंसी सड़क के संबंध में सेतु निगम को पत्र भेजा गया है। जल्द ही सड़क ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें