Chitrakoot News: जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के नीचे तीन युवकों ने सपा नेता के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो मौके से फरार हो गए हैं।
चित्रकूट जिले में समाजवादी पार्टी के नेता के भाई पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। शहर के समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास घटना का अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के नेता निर्भय पटेल के ममेरे भाई मुकेश कुमार पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय के नीचे यह घटना हुई।आपस में मारपीट चाकू, तमंचा निकलते देख आसपास के लोगों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया।
गोलू को तमंचा के साथ पकड़ लिया
इसी बीच पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी गोलू को तमंचा के साथ पकड़ लिया है, बाकी दो भाग निकले। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि यह सब लड़के आपस में एक दूसरे से परिचित हैं। किस विषय को लेकर मारपीट और तमंचा निकालने की नौबत आई है, इसकी जानकारी की जा रही है।