Fatehpur News: युवक के बाद यमुना नदी किनारे किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन गांव यमुना नदी के किनारे शनिवार को एक 16 वर्षीय किशोरी का शव मिला है। उसकी सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त मिलने से हत्या के पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा है। बता दें, इसी गांव के आशु सिंह का शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या करने के बाद शव फेंका गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी, करीब 12 घंटे बाद दूसरी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दोनों ही घटनाओं में पुलिस संबंध मानकर जांच में जुटी है।