पूरा शरीर पड़ गया था नीला
इससे पहले कि कुछ समझ पाते, दोनों युवकों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने के साथ ही पूरा शरीर नीला पड़ गया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने उनके जेब में रखे मोबाइल और 4500 रुपये भी लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में बिल्हौर सीएचसी में भर्ती कराया।
गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है पुलिस
यहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया था। हेड कांस्टेबल के साथ खाना खाने गए उनके दोस्तों ने आरोपियों की पहचान कमसान गांव निवासी राहुल कुमार और विशाल यादव के रूप में की है। पुलिस दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कोई रंजिश तो नहीं।
हेड कांस्टेबल से मारपीट करने वालों की पहचान कमसान गांव निवासी राहुल कुमार और विशाल यादव के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की टीम लगातार गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। -विजय ढुल, डीसीपी पश्चिम