फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू के हॉस्टल के वॉटर कूलर में मिली मरी छिपकली, कीड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रमन हॉस्टल में छात्र दूषित पानी पी रहे हैं। हॉस्टल के वॉटर कूलर की टंकी में मरी हुई छिपकली, कीड़े और गंदगी मिली है। छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया है। केवल एचबीटीयू ही नहीं बल्कि शहर के अन्य संस्थानों में भी लंबे समय से वॉटर कूलर, टंकी की सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

विवि के बीटेक थर्ड ईयर के रमन हॉस्टल में रह रहे छात्रों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हाॅस्टल के छात्र बीमार पड़ रहे हैं और पानी का स्वाद बिगड़ रहा था। शनिवार की दोपहर जब छात्रों ने वॉटर कूलर की टंकी खोलकर देखी तो अंदर सड़ रही छिपकली और कीड़े पाए गए। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में न तो वॉटर कूलर की नियमित सफाई होती है और न ही पानी की गुणवत्ता की कोई जांच। फिल्टर सिस्टम भी या तो खराब हैं या नाममात्र के बचे हैं। ऐसे में छात्र रोजाना दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। छात्रों ने इसके वीडियो और फोटो भी साझा किए हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. सीएल गहलोत का कहना है कि वीडियो मेरे पास भी आए हैं। बाद से टंकी की सफाई शुरू करा दी है। साथ ही छात्रों के लिए पानी के गैलन भी रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें