हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओदरा नेवलिया से बहादुरपुरवा मार्ग पर अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला। शरीर पर धारदार हथियारों से वार किए जाने के निशान मिले हैं। हत्या इतनी वीभत्स तरीके से की गई कि पेट की आंतें तक बाहर निकल आईं।
शव बरामद होने के स्थान से लगभग 100 मीटर दूरी पर एक बाइक भी खड़ी मिली है। शव के पास कोई ऐसी चीज नहीं मिली जिससे शिनाख्त हो पाती ।घटना की सूचना पर सीओ सिटी विजय कुमार राना फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है