कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का अरोप लगाने वाली किशोरी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
उन्नाव से विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में किशोरी से दुष्कर्म और उसके पिता की हत्या की घटना की जांच कर रही सीबीआई ने माखी थाना की पावा पुलिस चौकी के पूर्व इंचार्ज और गांव के दो युवकों को लखनऊ तलब किया है। वर्ष 2018 में पीड़िता के पिता की हत्या के वक्त यह दरोगा पावा चौकी में इंचार्ज थे।
3 अप्रैल 2018 को दुष्कर्म पीड़िता के पिता को विधायक कुलदीप सेंगर के छोटे भाई अतुल सेंगर व उनके साथियों ने बेरहमी से पीटा था। पिटाई करने के बाद उसी पर आर्म्स एक्ट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। समुचित इलाज कराए बिना उसे दो दिन बाद जेल भेज दिया गया था।