कानपुर के अर्मापुर में रविवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया। गोविंदनगर और अर्मापुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव दस घंटे तक पड़ा रहा। आखिर में अधिकारियों की फटकार के बाद अर्मापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शनिवार रात करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि दादानगर पुल से करीब एक किमी दूर कानपुर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद गोविंद नगर और अर्मापुर थानों का फोर्स पहुंचा।