फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवली-कल्याणपुर रोड पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। कस्बे के देवनगर निवासी युवक पल्लेदारी करने शनिवार दोपहर में गया था। इसके बाद रविवार सुबह उसका शव शिवली-कल्याणपुर रोड पर अनूपपुर असई गांव के पास मिला। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। इधर कोतवाली पहुंचे एसपी ने मृतकों के परिजनों ने जानकारी ली और गहराई से जांच करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए।
विज्ञापन

अनूपपुर गांव के पास सड़क पर शव मिलने की जानकारी पर पहुंचे असई ग्राम प्रधान केशव सिंह ने पुलिस को सूचना दी। इधर कस्बा शिवली के देवनगर निवासी श्यामबाबू कुछ देर में मौके पर पहुंचा और मृतक की शिनाख्त भाई सुनील (23) के तौर पर की। घटना पर मां राधा, बहन संध्या रोने बिलखने लगे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील शनिवार की दोपहर पल्लेदारी करने के लिए गया था।
इधर एसपी केशव कुमार चौधरी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से जानकारी ली। मृतक के भाई श्याम बाबू व अवधेश ने एसपी ने बताया कि कस्बा निवासी ट्रैक्टर मालिक आशीष तिवारी व चालक सूरज शनिवार को भाई को गेहूं लादने के लिए ले गए थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह शव मिला। सीओ परशुराम सिंह ने बताया कि कोतवाल आमोद कुमार सिंह को गहराई से जांच करने को कहा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें