कानपुर देहात। बलभद्रापुर गांव में सोमवार दोपहर एक युवक का शव घर के अंदर भूसे के कमरे में फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बेचेलाल ने बताया कि वह पत्नी के साथ में खेत पर काम करने गया था। बेटियां किसी काम से घर से बाहर गई थी। बेटा जय प्रकाश (18) घर पर अकेला था। दोपहर वह घर लौटा तो जय प्रकाश का शव भूसे के कमरे में फांसी पर लटकता मिला। उन्होंने बताया कि बेटा मानसिक रूप से बीमार था। इसका दिल्ली के अस्पताल से इलाज चल रहा था। पिता ने बताया कि वह पांच बहनों में इकलौता भाई था।