फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: खाली पड़े मकान के अंदर नीम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 04 May 2020 10:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम ककेडी में आमलेंद्र सिंह उर्फ मिंटू (32) पुत्र ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह का शव गांव में ही स्थित उदय बरुआर के खाली पड़े मकान के अंदर नीम के पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन


परिजन दोपहर से ही आमलेंद्र को तलाश कर रहे थे और उसकी खोज करते हुए ही खाली पड़े मकान में रविवार रात लगभग 10:30 बजे पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आमलेंद्र के एक भाई की हत्या भी गांव में ही वर्ष 2011 में कर दी गई थी। सांडी थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें