फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरसठ में थर्मल स्क्रीनिंग पूरी, लेकिन जारी रहेगी बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है। इसी क्रम में रविवार को कुरसठ नगर पंचायत क्षेत्र में थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों ने 1051 घरों में रहने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद भी यहां तीन दिन बंदी जारी रहेगी।
विज्ञापन

सदर बाजार सहित मुख्य मार्गों और गलियों का सैनिटाइजेशन नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित की मौजूदगी में कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पूरे कस्बे में थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान पांच लोग सामान्य खासी और जुकाम से पीड़ित मिले।
इस दौरान सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह कस्बे का निरीक्षण करते रहे। जांच टीम में डॉक्टर, आशा, आंगनबाड़ीकर्मी, एएनएम और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें