फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 11 Dec 2019 07:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के राम सिंह का पुरवा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने गांव के  ही एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव के किसान महेश के मुताबिक उनका बेटा राजा (21) मंगलवार को किसी काम से घर से बाहर गया था।

रात तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की। देर रात गांव किनारे एक जामुन के पेड़ से उसका शव लटकता मिला। एसओ शेष नारायण पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। हालांकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक गांव की एक युवती से राजा के प्रेम संबंध थे। कुछ महीने पहले युवती अचानक लापता हो गई थी।
विज्ञापन

उसके परिजनों ने राजा समेत परिवार वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महेश के मुताबिक वे और राजा जेल भी गए थे। युवती भी कुछ समय बाद लौट आई थी। उसने किसी दूसरे युवक से शादी कर ली थी। आरोप है कि युवती के परिजन राजा को फंसाने की धमकी दे रहे थे।

इस कारण महेश ने उन पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि हो सकता है कि राजा ने झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी से डरकर जान दे दी हो। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया जांच में जो साक्ष्य मिलेंगे, उस आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें