फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला कटी लाश से सनसनी, पास में पड़ी थी शराब की बोतल और एक माचिस

Mon, 14 Jan 2019 07:13 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शव के पास पड़ा धारदार हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के इटावा जिले में हाईवे के खेड़ा धौलपुर गांव मेें गड़ासे से युवक की गर्दन काटकर शव को हत्यारों ने खेत के पास निर्वस्त्र हालत में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह लाश देखकर गांव में सनसनी फैल गई। एसएसपी अशोक त्रिपाठी समेत आलाधिकारियों ने मुआयना किया। शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। पता नहीं चलने पर लावारिस में शव का पंचनामा भरकर भेजा गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।    

विज्ञापन


जसवंतनगर हाईवे के खेड़ा धौलपुर से नगला बांके जाने वाले रास्ते के बीच में गेहूं के खेत में एक निर्वस्त्र हालत में युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक त्रिपाठी, थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह तालान, उपनिरीक्षक महेंद्र गौतम फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन

शव मुस्लिम युवक का लग रहा है

एसएसपी के अनुसार युवक की उम्र 38 साल के आसपास है। गला कटा हुआ था, उसके मुंह पर गड़ासे से वार के निशान थे। गड़ासा शव से कुछ ही दूरी पर पड़ा था। लगभग 500 मीटर दूरी पर तालाब किनारे हरे कलर की जैकेट, हाफ पजामा मिला है। इसके अलावा घटनास्थल के पास एक शराब का क्वार्टर और एक माचिस भी पड़ी मिली है।

घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून से प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने किसी प्रकार यहां लाकर उसकी हत्या की है। वेषभूषा से युवक ड्राइवर लग रहा है। क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर वैभव कृष्ण ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव मुस्लिम युवक का लग रहा है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में रखा जाएगा। उसके बाद ही शव का संस्कार किया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें