फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नहर में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, बड़ा भाई गिरफ्तार

Thu, 31 Mar 2022 02:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर की शिवाजी-दामोदर नगर नहर में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मौके पर खड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बर्रा इलाके से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज सुबह एक नहर में तैरती लाश देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है।    

विज्ञापन

बर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवाजी-दामोदर नगर नहर में युवक का शव तैरता देखा गया।

बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिसे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बॉडी सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शिनाख्त की जा रही है।

साथ ही, मौके पर खड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस ने शव बरामद करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हत्या की आशंका के आधार पर पुलिस ने मृतक के बड़े भाई को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें