फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। मनियामऊ गांव में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मनियामऊ निवासी सुरेश चंद्र का बेटा नीरज (33) सोमवार देर शाम रिश्तेदार के शादी समारोह में परिवार संग गया था। नीरज के साले जितेंद्र ने बताया कि रात करीब 12 बजे जीजा परिवार के साथ घर आ गए थे। घर के बाहर छप्पर में अकेले सोने चले गए, बाकी सभी सदस्य अंदर सो गए।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन बजे बहन संगीता उठी तो अपने भाई को छप्पर की लकड़ी के खंभे में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका देखा।चीख सुनकर परिजन और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। परिजन फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नीरज अपने परिवार में इकलौता पुत्र था और ट्रैक्टर चलाता था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया ने बताया कि युवक के परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें