फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: हाईवे पर रात भर पड़ा रहा महिला का शव, ऊपर से गुजरते रहे वाहन, पुलिस को नहीं लगी भनक

Fri, 29 Nov 2019 08:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उन्नाव के नवाबगंज में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गुरुवार देर रात सड़क पार करने के दौरान 30 वर्षीय महिला की तेज रफ्तार वाहन कुचलते हुए निकल गया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद पूरी रात शव सड़क पर पड़ा रहा। उसके ऊपर से वाहन गुजरते रहे, लेकिन थाना पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मरने वाली महिला की पहचान नहीं हो सकी है। सोहरामऊ कस्बे में थाने से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास स्थित एक चाय के होटल पर देर रात महिला ने चाय पी। चाय विक्रेता के पूछने पर उसने खुद को आलमबाग लखनऊ निवासी बताया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

महिला ने लखनऊ जाने के लिए साधन के बारे में पूथछा, तो दुकानदार ने उसे बस से जाने की सलाह दी। इसके बाद वह सड़क पार करने लगी, तभी तेज रफ्तार वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया। इसके बाद उसका शव पूरी रात हाईवे पर निकलता रहा और वाहन उसे रौंदते रहे। सुबह छह बजे लोगों ने सड़क पर महिला का क्षत विक्षत शव देखा।

एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दरोगा ऋषभ यादव पहुंचे और लोगों की मदद से महिला के क्षत-विक्षत शव को सड़क से हटवाया। दरोगा के मुताबिक महिला की  पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पता चला है कि महिला करीब एक महीने से इधर-उधर मांगकर पेट भर रही थी।

पुलिस ने महिला के मानसिक बीमार होने का बात कही है। थाना प्रभारी उरेश सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर लाल रंग की साड़ी है। पहनावे से वह हिंदू लग रही है। महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।  पुलिस को थाने से तीन सौ मीटर दूरी पर हुए हादसे की पूरी रात खबर नहीं लग सकी। इससे पुलिस के रात्रि गश्त और सक्रियता के दावों पर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें