उन्नाव के नवाबगंज में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गुरुवार देर रात सड़क पार करने के दौरान 30 वर्षीय महिला की तेज रफ्तार वाहन कुचलते हुए निकल गया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद पूरी रात शव सड़क पर पड़ा रहा। उसके ऊपर से वाहन गुजरते रहे, लेकिन थाना पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हुई।
शुक्रवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मरने वाली महिला की पहचान नहीं हो सकी है। सोहरामऊ कस्बे में थाने से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास स्थित एक चाय के होटल पर देर रात महिला ने चाय पी। चाय विक्रेता के पूछने पर उसने खुद को आलमबाग लखनऊ निवासी बताया।