फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, इलाके में फैली दहशत

Sun, 02 Aug 2020 04:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मिली महिला की लाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला का शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आगरा से लखनऊ वाली साइड के चैनल नंबर 122 पर रविवार सुबह दुढहा के ग्रामीण खेतों में शौच क्रिया करने गए तो उन्होंने रेलिंग के पास एक महिला का शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

घटना की जानकारी से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि रात में महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को फेंका गया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। बताया कि महिला के मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


आशंका है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। वहीं, थानाअध्यक्ष चौबिया बलराज शाही ने बताया किसी वाहन की चपेट में आकर महिला दुर्घटना का शिकार हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसकी शिनाख्त करने की प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें