फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला दुकानदार का शव

Sun, 18 Feb 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। कस्बे के विकास नगर में चाय, समोसा बेचने वाले दुकानदार का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रसूलाबाद कस्बे के शास्त्रीनगर में रहने वाले रमाकांत वाजपेयी (55), विकास नगर में स्थित अपने पुराने मकान में चाय समोसे की दुकान किए थे। वह कई दिनों तक घर नहीं जाते थे। पत्नी रानी, पुत्र वधू अंजलि व पूजा के साथ शास्त्रीनगर में रहती थी। शनिवार सुबह पारिवारिक भतीजे दुकान पहुंचे तो दुकान बंद मिली। इस पर छत के रास्ते से अंदर जाकर देखा तो रमाकांत का शव गमछे के सहारे कुंडे से लटका था। इस पर परिवार के लोगों को जानकारी देकर पुलिस बुलाई। पुलिस को लोगों ने बताया कि गुरुवार व शुक्रवार को दुकान बंद थी। इस पर जब जानकारी की गई तो घर न आने की बात पता चली थी। पुलिस को पत्नी रानी ने बताया कि वह कई दिनों तक घर नहीं आते थे। इसलिए किसी को उनके घर आने की चिंता भी नहीं हुई। पति ने ऐसा कदम किस बात पर उठाया परिवार के लोग पुलिस को जानकारी नहीं दे सके। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-
फंदा लगा युवक ने दी जान
रसूलाबाद। थाना के ककरारी में शुक्रवार रात युवक का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
असालतगंज के मजरा ककरारी निवासी शिवसिंह (40) का शव देर रात कमरे के अंदर लटका मिला। पत्नी रोेशनी से शव देखा तो चीखते चिल्लाते हुए परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें