फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक पर लाठी, डंडे से हमलाकर किया फायर

Sat, 17 Feb 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। थानाक्षेत्र के दिलावरपुर टुसवा गांव में तीन दिन पहले एक युवक को घेरकर नौ लोगों ने लाठी, डंडे से मारकर तमंचे से फायर कर दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कानपुर के आवास विकास कल्याणपुर के रहने वाले सुखबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की दोपहर दिलावरपुर टुसवा गांव से लौटकर घर आ रहा था। रास्ते में दिलावरपुर टुसवा गांव के पास गांव के श्रीराम, अजय यादव, सौरभ यादव ने छह अज्ञात साथियों के साथ आकर गाड़ी को घेरकर लाठी,डंडे व तमंचे की बट से उस पर हमला कर दिया। सौरभ ने तमंचे से फायर भी कर दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें