कूड़े के ढेर में पड़ा मिला नवजात का शव
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में जिला महिला अस्पताल के प्रसवोत्तर केंद्र के पास बुधवार को नवजात बच्चे का शव कूड़े के ढेर में पड़ा मिला। सूअरों ने बच्चे के दोनों हाथ नोच डाले थे। लोगों ने जब शव देखा तो अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी।
हालांकि सूचना के बाद भी कोई स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रसवोत्तर केंद्र से लाकर नवजात बच्चे के शव को खुले स्थान में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू दुबे ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली थी। बताया कि किसी ने शव बाहर से लाकर प्रसवोत्तर केंद्र के निकट झाड़ियों में फेंका है।