फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: लापता युवक का शव नदी में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 22 Apr 2020 01:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम परचौली निवासी कुलदीप (22) पुत्र राजेंद्र सोमवार को गेहूं काटने के लिए राम गंगा नदी के दूसरी तरफ स्थित अपने खेतों पर गया था। वापस न लौटने और खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर मंगलवार को पिता ने गुमशुदगी के संबंध में तहरीर अरवल थाने में दी थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कुलदीप का शव परचौली से लगभग 2 किलोमीटर दूर राम गंगा नदी में बेड़ीजोर पुल के नीचे अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। शरीर पर चोट का कोई निशान प्राथमिक तौर पर नहीं मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें