फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भीगा कटा व खेत में खड़ा गेहूं, परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
फोटो-25- खेत में फसल काटने के बाद बनाए गए गेहूं के बोझ भी भीग गए। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार रात अतरौली और भरावन में एक घंटे रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके कारण खेतों में गेहूं की फसल भीग गई। किसानों का कहना है कि बारिश से गेहूं का दाना मुलायम हो गया है। अब इसे सूखने में एक सप्ताह लगेंगे, इसके बाद ही फसलों की कटाई हो सकेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक मौसम खराब होने की चेतावनी दी थी। सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। रात नौ से दस बजे के बीच तेज हवाएं चली और बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक बारिश होती रही। इससे गर्मी से तो राहत मिली लेकिन किसानों की मुसीबत बढ़ गई। बारिश के कारण खेतों में कटी पड़ी और खड़ी हजारों बीघा फसल भीग गई।
किसानों का कहना है कि बारिश के कारण फसल के दाने और बाली टूटने से खासा नुकसान हुआ है। जो फसल अभी खेतों में खड़ी है, उसके सूखने तक कटाई नहीं हो सकेगी। कटी फसल के बोझ दोबारा खोलकर सुखाने पड़ेंगे। सूखने के बाद ही फसल की थ्रेशिंग कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें