फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेड़ के नीचे पड़ा मिला अधेड़ का शव, हत्या का आरोप

Fri, 14 Jun 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के चपरेहटा के पास एक पेड़ के नीचे अधेड़ का शव पड़ा मिला। मृतक गांव के दो व्यक्तियों के साथ किसी काम के लिए जाने की बात कह निकला था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मूसानगर थाना के किसवा दुरौली निवासी रामप्रकाश (55) का शव शेरपुर स्टेट बैंक के सामने स्थित खेतों में एक ईमली के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। मृतक के मुंह से हल्का खून निकल रहा था। स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर घर वालों को बुलाया। मौके पर पहुंचे बेटे धर्मेंद्र ने अनहोनी की आशंका जताई। बेटे ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर पिता गांव के दो लोगों के साथ घार गांव जाने की बात कह निकले थे। इसके बाद गांव लौट आए मगर पिता देर शाम घर नहीं पहुंचे थे। इस पर चिंता हो रही थी, इसी बीच अनहोनी की जानकारी मिल गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पत्नी शकुंतला, पुत्र सुरेंद्र व कोमल बिलखते रहे। बेटों ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें